मुंबई में भारत की पहली जी-20 विकास कार्य समूह की बैठक में विकास और जीवन के लिए डेटा (पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली) पर चर्चा संपन्न हुई। बैठक में विकास और जलवायु परिवर्तन कार्यवाही के लिए एकत्रित जानकारी और आंकड़ों के उपयोग पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विकास कार्य समूह की चार दिवसीय बैठक के दौरान आयोजित पांच रचनात्मक सत्र संपन्न हुए। संयुक्त सचिव नागराज नायडू और इनाम गंभीर की अध्यक्षता में तीसरे सत्र के तहत विकास बहस के लिए डेटा लॉन्च किया गया। इस मौके पर 2030 एजेंडा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वैश्विक प्रयासों में तेजी लाने पर चर्चा हुई। संयुक्त सचिव नागराज नायडू ने बैठक में कहा, -2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, जैसा कि सभी देश प्रयास करते हैं, अब ध्यान वैश्विक समाधान, डिजिटल समाधान और प्रणालियों पर है ताकि सामाजिक कल्याण कार्यों और सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।-
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)