संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेडल देकर किया सम्मानित संस्कार भारती महानगर लुधियाना इकाई और श्री शिव शक्ति मंदिर के विशेष सहयोग से हैवोवाल कलां में मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं श्री श्याम प्रसाद शास्त्री जी ने श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव के पावन महत्ता पर प्रभावशाली संबोधन किया । श्रीमती सीमा शर्मा व महिला मंडल सुंदर भजन प्रस्तुत किये। नन्हें नन्हे बच्चे श्री कृष्ण रूप सज्जा में मनमोह रहे थे। बच्चों द्वारा विभिन्न भजनों पर प्रस्तुत कोरियोग्राफी अत्यंत सराहनीय रहा ।इस अवसर पर संस्कार भारती द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले तीस बच्चों और महिला मंडल को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्कार भारती पंजाब की साहित्य विधा संयोजिका व संस्थापक संरक्षक डॉ. बबीता जैन ने कार्यकारिणी का परिचय करवाते हुए कहा --भारतीय कलाओं के आगम श्री कृष्ण और देवी देवताओं द्वारा ही हुआ है। संस्कार भारती उन भारतीय कलाओं के कला साधकों को मंच प्रदान करती है।- अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष अश्विनी जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन,सह कोषाध्यक्ष रमा जैन, प्रचार प्रसार मंत्री संगीता भंडारी, चित्रकला संयोजक प्रि: जसप्रीत मोहन, साहित्य संयोजिका बेणु सतीश कांत, भाजपा नेता सरवन अत्रि, पूर्व काउंसलर मल्ली , पुष्पेन्द्र सिंघल, बलविंदर सिंह, हर्ष शर्मा, नरेन्द्र दत्ता, काउंसलर राॅकी भाटिया, डॉ सुशील शर्मा, रजनीश गौतम,गौरव अरोडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्कार भारती की तरफ़ से पं श्री श्याम प्रसाद शास्त्री, श्रीमती सीमा शर्मा जी को शाॅल और प्रभु चरण चिह्न देकर सम्मानित किया गया #krishanjanmastmi #LUDHIANA #pbpunjab
punjab-politics-crime-educational-news
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)