— पुलिस टीमों ने 92 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतिय" />

-day-103-of-gangstran-te-vaar-punjab-police-conducts-644-raids-350-held-

गैंगस्टरों ते वार का 103वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 644 स्थानों पर छापेमारी; 350 गिरफ्तार

May3,2026 | Vazul Galhotra | Chandigarh

— पुलिस टीमों ने 92 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियाती कार्रवाई, 60 को पूछताछ के बाद किया रिहा

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से दे सकते हैं जानकारी

— ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 428वें दिन 108 नशा तस्कर 12.4 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 103वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 644 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान—की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।
उन्होंने बताया कि 103वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 350 व्यक्तियों को चार हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 26,175 हो गई है।
इसके अतिरिक्त, 92 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 60 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों या वांछित अपराधियों के बारे में सूचना दे सकते हैं और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 428वें दिन पुलिस ने 108 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.4 किलोग्राम हेरोइन, 482 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस अभियान के तहत 428 दिनों में अब तक कुल 62,252 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB