* घर में रह कर ख्याली पुलाव बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ता -- पुष्पेंदर सिंगल * ऐसे बयान देकर अकाली दल जनता को गुमराह न करें-- पुष्पेंदर सिंगल लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके अकाली दल के सीनियर नेता सिकंदर सिंह मलूका के बयान को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया जो उन्होंने कल मीडिया के सामने दिया था उन्होंने कहा था की अगर अकाली दल का गठजोड़ हुआ तो भाजपा के साथ ही होगा और किसी पार्टी के साथ नहीं। भाजपा के बिना किसी और के साथ गठजोड़ संभव नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की पहले अकाली दल पहले बड़े भाई की भूमिका में था लेकिन किसान आंदोलन के समय लंबे समय से चला आ रहा गठजोड़ अकाली दल ने तोड़ दिया टूट गया था। जब अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में था तब अकाली दल ने छोटे भाई की पीठ में छुरा घोपने का काम किया और भाजपा के कुछ नेताओं को अकाली दल में शामिल करवाया। फिर भी विधान सभा चुनावों में जनता ने अकाली दल को मुँह नहीं लगाया। यहाँ तक की लुधियाना शहर की सभी छह की छह सीटों पर अकाली दल की जमानत जब्त हुयी। अब अकाली दल को समझ आ गया है की उसकी असली स्तिथिअब कहा खड़ी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में अकाली दल जमीन पर क्यों आ गया।अकाली दल को राजनीतिक सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली दल को अब समझ आ गया है कि भाजपा के बिना राजनीतिक राज नहीं हो सकता। किसानों के साथ खड़े होने की बजाय सत्ता के लिए मंत्री पद लिए। अकाली दल कभी पंजाब और पंथ की बात नहीं करता। अकाली दल हमेशा सत्ता के लिए गठजोड़ करता है। अकाली दल ने कभी सिखों के मसले कभी हल नहीं किए। भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा कि अगर घर में रह कर ख्याली पुलाव बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे बयान देकर अकाली दल जनता को गुमराह न करें।
politics-crime-education-news-punjab
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)