-after-meeting-4-employee-unions-minister-harpal-singh-cheema-directs-officials-for-immediate-action-on-all-legitimate-demands-

*4 कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक के बाद, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा अधिकारियों को सभी जायज़ माँगों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश*

, | |

- भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के अनोखे योगदान का दिल से करती है सम्मान : हरपाल सिंह चीमा

- कर्मचारियों की माँगों से संबंधित प्रस्ताव निर्धारित समय के भीतर कैबिनेट उप-समिति के समक्ष पेश किए जाएँ : हरपाल सिंह चीमा

- भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के साथ पारदर्शी, लाभकारी और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए वचनबद्ध : हरपाल सिंह चीमा


पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों की शिकायतों के निपटान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति के चेयरमैन के रूप में आज यहाँ चार कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।
अपने कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा सौंपे गए मांग पत्रों की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "कर्मचारियों द्वारा उठाई गई सभी वैध माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए जोर देकर कहा कि "राज्य सरकार के कर्मचारियों को समय पर राहत देने के लिए पहले से विचाराधीन मामलों की प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।"
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के अनोखे योगदान का दिल से सम्मान करती है।" उन्होंने प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को वैध माँगों के निपटान में किसी भी तरह की अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी से बचने के निर्देश दिए और कहा, "वर्तमान समय में विचाराधीन सभी प्रस्तावों को सुव्यवस्थित किया जाए और एक स्पष्ट, समयबद्ध ढाँचे के भीतर कैबिनेट उप-समिति के समक्ष लाया जाए।"
वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इन बैठकों का उद्देश्य राज्य सरकार और इसके कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण, लाभकारी और पारदर्शी संबंधों को बनाए रखना है।
इन बैठकों में कोविड-19 मेडिकल और पैरा मेडिकल वालंटियर यूनियन, जल स्पलाई और सेनिटेशन सोशल एंपलाईज़ यूनियन, सर्व (समगरा) शिक्षा अभियान मिड-डे-मील दफ़्तरी कर्मचारी यूनियन और एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन के नेतृत्व ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इन बैठकों में मुख्य रूप से यूनियनों के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, राजिंदर सिंह संधा, जगमोहन सिंह, राजविंदर सिंह, नवजोत सिंह, अमनदीप कंबोज, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

About Us


editor profile

PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।

Narinder Kumar (Editor)

Address


PB Punjab News
G T ROAD, Ludhiana-141008
Mobile: +91 98720 73653 Mobile:
Land Line: +91 98720 73653
Email: pbpunjabnews@gmail.com"/**/AND/**/ISNULL(ASCII(SUB