J&K: पहलगाम के होटल में लगी भीषण आग,देहरादून निवासी पर्यटक की मौत, एक महिला लापता, 4 कर्मचारी झुलसे पहलगाम के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग लगने के बाद तत्काल सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य महिला लापता बताई जा रही है. मृतक देहरादून के रहने वाले थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में चार होटल कर्मचारी भी झुलस गए हैं. हालांकि कई पर्यटकों को सुरक्षित होटल से रेस्क्यू कर लिया गया है.उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
PB Punjab is an English, Hindi and Punjabi language news paper. ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਲਈ ਸਹੀ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੀਏ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਣ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ।
Narinder Kumar (Editor)